Bounsi News: सत्संग देखने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु,अन्य चार गंभीर रूप से जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सत्संग देखने जा रही एक 55 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ ही सत्संग देखकर वापस लौट रहे 2 लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के भूसिया गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश ठाकुर अपनी 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी के साथ बाइक से महर्षि मेंही धाम आश्रम मनियारपुर में अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन देखने जा रही थी। बताया जाता है कि, बाइक उसका छोटा पुत्र 22 वर्षीय राहुल ठाकुर चला रहा था। इसी दौरान सिमरा मोड़ समीप पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों 





जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में रजौन पहुंचते ही महिला की मृत्यु हो गई। एंबुलेंस कर्मी ने रजौन अस्पताल में जांच के बाद मृत्यु की पुष्टि परिजनों को कर दी। बताया जाता है कि, इलाज के क्रम में ही महिला की मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत परिजनों के द्वारा शव को बौंसी थाना लाया गया। जहां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर शव का पंचनामा किया गया। जिसके बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के घोघा गांव निवासी 70 वर्षीय उपेंद्र मंडल अपनी 61 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा देवी के साथ सत्संग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो पलटने से दोनों जख्मी हो गए। इन दोनों का उपचार भी बौंसी रेफरल अस्पताल में किया गया। उधर महिला की मृत्यु के बाद उसके गांव एवं आस-पड़ोस में कोहराम मच गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें