ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार की देर संध्या पीपरा पंचायत अंतर्गत होपना टोला गाँव में शहीद कृष्णा प्रसाद महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती दिखाकर 28वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके को संबोधित करते हुए कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कोलकाता से दिल्ली तक मार्ग प्रशस्त करने वाली नेशनल हाईवे झारखंड के कुछ हिस्सों से होकर गुजरती है। इस हाईवे के आसपास बसे क्षेत्रों के आंदोलनकारियों ने हमेशा इस हाइवे के माध्यम से अपने आंदोलन को व्यापक बनाने का कार्य किया है। धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के एक गांव मानटांड़ के दर्जनों आंदोलनकारी आज भी जीवित हैं। इसी गांव में कृष्णा प्रसाद महतो नामक एक आंदोलनकारी का जन्म हुआ था। जिन्होंने तोपचांची के आसपास के क्षेत्रों में झारखंड अलग राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था। कृष्णा प्रसाद महतो झारखंड के पितामह बिनोद बिहारी महतो के अति प्रिय और नजदीक थे। वे एक निर्भीक, साहसिक और तेज तरार आंदोलनकारी थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आंदोलन करते हुए कई बार जेल भी जा चुके थे। इसी क्रम में गोमो आर्थिक नाकाबंदी तथा वाटर बोर्ड तोपचांची सड़क जाम जैसे अलग-अलग दो मौके पर उनके माथे पर पुलिस के द्वारा लाठियों से प्रहार हुआ; जो उनकी मृत्यु (शहादत) का कारण बनी। उन्हें धनबाद व गिरिडीह जिला के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया। परंतु अंततः वे जिंदगी की जंग हार गए। 14 अक्टूबर को आंखों अलग झारखंड राज्य अधूरा सपना लिए संसार को अलविदा कह गए। मोके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, श्रीधर महतो, रामेश्वर महतो, अजय महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, पूनम महतो, प्रिया महतो, दीप्ति श्री महतो, चूड़ामणि देवी आदि लोग उपस्थित थे।
अमन राज:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें