Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने आठ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर बुधवार रात  जांच के क्रम में आठ युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  बुधवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में आठ युवकों  के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं 


बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान बांका जिला के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव के राजीव रंजन सबलपुर गांव के पांडव साव धोरैया थाना क्षेत्र के रिफायतपूर गांव के निर्मल कुमार बांका नगर थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव के राजा कुमार  भागलपुर जिला के घोघा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के दिपक कुमार एवं राकेश कुमार और गोपालपूर मुसहरी गांव के रवि कुमार और बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपूर दुर्गा स्थान के मनीष कुमार के रुप में हुई है । 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें