ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने गुरुवार की देर रात 3 शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सभी शराबियों को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेजा गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, सरूआ डेलीपाथर गांव निवासी स्वर्गीय दुखन तांती के पुत्र हीरा तांती, स्वर्गीय भोला राय के
पुत्र मुकेश राय और हरिमोहन तांती के पुत्र सुनील तांती को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी का देर रात रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में सभी को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें