Rewari News : IMA के डॉक्टर्स द्वारा परिवार साहित हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : IMA के सभी डॉक्टर्स द्वारा अपने परिवार एवं बच्चों सहित हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन प्रेम भोग रेस्टोरेंट NH8 रेवाड़ी में किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ रेवाड़ी के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉक्टर सुदर्शन पवार एवं IMA रेवाड़ी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण एवं गणेश वंदना  के साथ दीप प्रज्वलित करके किया।



तत्पश्चात सभी ने मिलकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। उसके बाद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम एवं गेम्स करवाए गये, जिनमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।



 तीज महोत्सव पर भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम जैसे मेहंदी लगाना, चूड़ी, पतंग उड़ाना इत्यादि भी रखे गए जिनका सभी बच्चों एवं बड़ों ने को एंजॉय किया, साथ ही साथ लजीज पारंपरिक खाने का भी इंतजाम किया गया था।



कार्यक्रम का संचालन आई एम ए प्रेसिडेंट डॉक्टर आरबी यादव, सचिव डॉक्टर दीपक यादव, कल्चरल सेक्रेट्री डॉक्टर नीरज यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया और अंत में सभी का धन्यवाद दिया गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें