रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह की ओर से किसान भवन मे एक किसान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया! इस प्रेस वार्ता मे जिला प्रधान समय सिंह ने बताया की भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर रेवाड़ी संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने किसानो के जथ्थे के साथ 25 नवम्बर से मोडा मंडी अम्बाला से आरम्भ होकर टिकरी बॉर्डर तक आयोजित "शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा "मे भाग लेंगे!
राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के अनुसार 24 नवम्बर को गढ़ी सांपला मे प्रदेश के पूर्व सम्मानीय किसान नेता "सर छोटू राम जी "को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आशीर्वाद के साथ इस "शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा "का विधिवत आगाज किया जायेगा!!इस यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह "किसान सम्मान पैदल यात्रा "05 दिसम्बर को किसानो के आंदोलन स्थल टिकरी बॉर्डर पर पहुंचेगी! जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर यदि केंद्र की तानाशाही हठधर्मी बी जे पी सरकार ने 05 दिसम्बर तक इन तीन काले कृषि कानूनों को निरस्त कर वापिस नहीं किया तो प्रदेश के किसानो -मजदूरों द्वारा असहयोग आंदोलन शुरू करते हुए प्रदेश के किसानो -मजदूरों ने अपनी खेती -किसानी के लिए जो बैंको से ऋण और उधार लिया हुआ है उसका रिपेमेंट (पुनर्भरण) बंद किया जाकर किश्ते चुकाने को रोक दिया जायेगा! इन सब निर्णयों के साथ ही 05 दिसम्बर को टिकरी बॉर्डर पर अन्य महत्वपूर्ण बड़े फैसले बी लिए जा सकते है! इस प्रेस वार्ता मे जिला प्रधान समय सिंह के साथ जिला उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बुढ़पुर, कोसली हल्का प्रधान सवाचंद नम्बरदार रोझुवास, रेवाड़ी हल्का प्रधान चुन्नीलाल भी उपस्थित रहे!!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें