Chandan News: छठ महापर्व को लेकर अस्ताचलगामी सुर्य देव अर्ध्य समर्पित, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। लोक आस्था महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां के बीच आज बुधवार शाम को चांदन प्रखंड के भैरोगंज, लालपुर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में छठ पर्व को छठ घाटों पर भिड़ उमड़ पड़ी और अर्ध्य दिया जिसमें खास कर चांदन नदी स्थित कोलुवा छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। इसके पुर्व नदियों तथा अन्य जलस्रोतों के निकट छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।  जिसमें चांदन बाजार के समाज सेवी बजरंग दल की ओर से चांदन बाजार से कोलुवा 

छठ घाटों तक रंग बिरंगे बल्वों से सजाने संवारने का काम किया। इस पर्व को लेकर छठ व्रतियां सोमवार को नहाय खाय (कद्दू भात) से आरंभ किया और मंगलवार शाम को ईख का रस दुध से खिर को भगवान भास्कर को भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात आज बुधवार शाम चार बजे पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार छठ पूजा में होने वाली छठी मैया भगवान ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन थी इन्हीं को खुश करने के लिए छठ पूजा का आयोजन किया जाता है जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे तभी उन्होंने अपने आप को दो भागों में बांट दिए थे। ब्रह्मा जी का दायां भाग पुरुष और बाया भाग प्रकृति के रूप में विभाजित किए थे। प्रकृति सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी बनी, जिनको प्रकृति देवी का नाम से जाना जाता है। प्रकृति देवी ने अपने आप को 6 भागों में 

बांट दिये और इस छठे अंश को मातृ देवी या देवसेना के रूप में जानने लगी। प्रकृति के छठे अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी पड़ी, जिसे आज छठी मैया के नाम से जाना जाने लगा। जिसे लेकर बच्चे के जन्म होने के बाद छठवें दिन जिस माता की पूजा की जाती है यह वही षष्ठी देवी है। जिसे लेकर आज पूरी राज्य के देश प्रदेशों में अपने बच्चे एवं परिवार के कुशल कामना आरोग्य सफलता प्राप्त करने के छठ व्रत करते हैं।वहीं महापर्व छठ को लेकर बाजारों में नारियल,सूप  डाला,फल,पूजन सामग्री की बिक्री भी इस वर्ष जोरों पर देखा गया। यही एक ऐसा पर्व है जो घर का बनाया पकवान, डूबते सूर्य का पूजन, बगैर पुरोहित का पूजन, ना जात पात का भेदभाव जिसका प्रसाद हर गरीब अमीर में वितरण किए जाते हैं। इस मौके पर कोलुवा छठ घाट पर चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार के ओर सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किया गया था मौके पर चांदन विडियो राकेश कुमार सिओ प्रशांत शांडिल्य, के साथ जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें