Pakur News: भाजपा ने वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा कर रहे नर्स सफाई कर्मी को किया सम्मानित.


ग्राम समाचार, पाकुड़। सोमवार को पुराना सदर अस्पताल के कोविड19  टीकाकरण केंद्र में नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज कुमार साह  के नेतृत्व में सेवा कार्य आज भी जारी रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ,अनुसूचित जाति  मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास,  जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पुराना सदर अस्पताल में सभी वैक्सीन लेनेवालों की मदद की। जिला परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने वैक्सीनेशन सेंटर पुराना अस्पताल पहुंचकर लगातार सेवा कार्य में लगे रहे पुराना सदर अस्पताल के नर्स रोशा एरिश  तिग्गा, सबीना लवली सोरेन , उनके सहकर्मियों को शाॅल  मास्क और मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया ।साथ ही साथ लगातार वैक्सीनेशन सेंटर पर सफाई अभियान को सुचारू रूप से करने वाले सफाई कर्मियों  श्रुति कुमारी, माला देवी, मीरू मुर्मू को भी जिला परिषद के अध्यक्ष बाबू धनमुर्मू एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने का काम किया। कंप्यूटर ऑपरेटर जगरनाथ शाह को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने का काम किया। जिला परिषद के अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू भाजपा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास जी के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी लोगों के बीच मार्क्स एवं पानी का बोतल बिस्किट का पैकेट वितरण किया। जिला परिषद के अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू जी ने कहा कि लगातार सेवा कार्य करते हुए नगर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में लगे  हैं ।इसलिए भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग पार्टी है जिसके कार्यकर्ता राष्ट्रहित समाज हित में लगातार तत्पर रहते हैं। मौके पर नगर कोषाध्यक्ष राजा साह, महामंत्री पार्थ रक्षित, नगर उपाध्यक्ष पिका पटेल, , ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत ,श्रीकांत भूई माली,उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें