बांका न्यूज: प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के स्थानांतरण होने के फलस्वरूप किया गया विदाई समारोह का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों / अचलों में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी का स्थानान्तरण होने के फलस्वरुप जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, अपर समाहर्त्ता, बांका के साथ-साथ जिला के सभी वरीय उपसमाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बांका निर्वतमान वरीय कोषागार 

पदाधिकारी, बांका एवं स्थानान्तरित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे। इस विदाई समारोह में सभी स्थानान्तरीत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा बांका जिले में उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में अपने-अपने विचार रखे। सभी ने अपने विचारों में जिला पदाधिकारी बांका के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में कार्य करने की बात कही। साथ ही विधान सभा का चुनाव हो या कोविड-19 से निपटने में अपने-अपने कर्त्तव्यों का एक टीम के रूप में जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कार्य करने की बात 

कही। अपर समाहर्त्ता, बांका द्वारा जिले में टीम के रूप में काम करने के परिणाम स्वरूप राजस्व में बांका जिले के अच्छे रैंकिंग प्राप्त होने की बात कही। साथ उप विकास आयुक्त बांका द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अचलाधिकारी के कार्यों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना भी दी। पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अचलाधिकारी को अपने अपने प्रखंडों में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक टीम के रूप सराहनीय कार्य करने की बात कही, साथ ही कोविड-19 के समय अपने कर्त्तव्यों का सफलतापूर्वक र्निवहन करने के लिए उन्हें बधाई भी दीं। अन्त में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य करने एवं पूर्व विधान सभी चुनाव में एवं कोविड- 19 जैसे महामारी में अपनी कार्यक्षमता को पूर्ण निभाने के लिए सभी स्थानान्तरित पदाधिकारी को बधाई भी दिया एवं सभी स्थानान्तरित प्रखंड 

विकास पदाधिकारी एवं अचलाधिकारी को कार्यों को इमानदारी पूर्वक निर्वाह्न के लिए मोमेन्टों एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। स्थानान्तरित प्रखंड विकास पदाधिकारी 1. प्रखंड विकास पदाधिकारी, रजौन - गुरूदेव प्रसाद गुप्ता, 2. प्रखंड विकास पदाधिकारी, धोरैया-अभिनव भारती, 3. प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाराहाट - शशिभूषण साहू - बाराहाट, 4 प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटोरिया कुमार सौरव, 5 प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांदन-दुर्गा शंकर 6 प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेलहर मनोज कुमार मुर्मू, 7. प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुल्लीडुमर विकास कुमार। स्थानान्तरित अंचलाधिकारी, अंचलाधिकारी बाराहाट - शरत मंडल, अंचलाधिकारी बाका- सुजीत कुमार। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें