सँयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर रेवाड़ी जिले से भारतीय किसान यूनियन(चढूनी)के जिला प्रधान समय सिंह एवम आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अगुवाई में 26 जून को खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस को चंडीगढ में गवर्नर को तीनों काले कृषि कानूनो के विरोध में सोपे जाने वाले रोषपत्र ज्ञापन कार्यकर्म में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर केंद्र की बी जे पी सरकार को चेताया कि निरंकुश केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से इन काले कृषि कानूनो को रद्द करके किसानों की एम एस पी के कानून की मांग तुरंत माने क्योकि अब किसान अपनी मुख्य मांगो से पीछे हटने वाला नही है अब तो सरकार को इन थोपे गए कानूनो को रद्द करने के अतिरिक्त कोई भी विकल्प नही बचा है।
साथ ही भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के द्वारा बिजली बिलों के संबंध में लिए गए निर्णय का भी किसान दल ने अपना पूरा समर्थन दिया। रेवाड़ी जिले के इस सँयुक्त दल में जिला प्रधान समय सिंह, जिला महासचिव कुलदीप सिंह भुड़पुर, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार रोझुवास, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कोसली विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश आदि किसानों ने भाग लिया। सभी ने किसानों की मुख्य मांगे माने जाने तक किसान आंदोलन को जारी रख्खे जाने की बात को दोहराया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें