ग्राम समाचार, पाकुड़। एक देश, एक निशान, एक प्रधान, एक विधान के प्रणेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर प्रातः 10:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कैंपस के चारों ओर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला के सभी मंडलों में एवं सभी बूथों में पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।भाजपा अध्यक्ष बलराम दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई बातें रखीं।भाजपा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा,जिला परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता बाबू धन मुर्मू,भाजपा नगर की प्रभारी श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता दुर्गा मरांडी,भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत,भाजपा नेता बृजेंद्र ओझा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री पार्वती पासवान,जिला मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार,भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज साह,सोहन मंडल,पार्थ लक्षित,पिंका पटेल,मनोरमा देवी,अजय भगत,संजय सरकार,राजा साह,प्राची चौधरी,मोहन सरकार,श्रीकांत भाई माली,रतन भगत, गणेश रजक,जीतू सिंह,धर्मेंद्र त्रिवेदी,निर्मल दास,साधना ओझा,कुंदन सिंह और कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके अलावा ज़िले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा,अमड़ापाड़ा, कैराछत्तर, नगरनबी, दादपुर, गंधाईपुर, महेशपुर, पाकुड़िया, बिरकिट्टी, बीचामहल में भी उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने दी।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें