ग्राम समाचार जामताड़ा:
जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव में पिछले काफी समय से क्षेत्र में भटक रहे एक हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतक दोनों पति पत्नी हैं। घटना अहले सुबह लगभग 4:30 से 5:00 के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह मृतक दंपति सहित कुल 3 लोग शौच के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब की ओर जा रहे थेl तभी रास्ते में हाथी को देखकर एक व्यक्ति बांस के झाड़ी में छिप गया। वही पति पत्नी घर की ओर भागने लगे। तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम जियालाल पावरिया तथा उसकी पत्नी सोनामुनी टूडू है। जानकारी मिलने पर वन विभाग तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची परंतु आक्रोशित जनसमूह मुआवजा की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। आपको बता दें कि आए दिन जंगली हाथी का आतंक क्षेत्र में देखने को मिलता हैl झुंड से बिछुड़े हाथी क्षेत्र में आकर उत्पात मचाते हैं। बताया जाता है हाथी की संख्या एक है। वर्तमान समय में हाथी गांव से सटे एक पहाड़ी के पास जंगल में छिपा हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार जामताड़ा (झारखंड)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें