ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर कटोरिया क्षेत्र में शराब तस्करी करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान बुधवार रात्रि कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में स०अ०नी० विपिन यादव पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती के दौरान कटोरिया देवघर मुख्य सड़क जमुआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में झारखंड देवघर की ओर से आ रहे एक सेंट्रो कार चालक को रूकने का इशारा किया।
तभी कार सवार चालक पुलिस को चकमा देते हुए तेज गति से भाग निकला। इस बात की संदेह होने पर कटोरिया पुलिस भाग रहे इंट्रो कार का पीछा करने लगे। इसी क्रम में कटोरिया बांका स्थित कटोरिया ब्लॉक के करीब रेलवे ब्रिज के समीप भाग रहे कार चालक ने अपना संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिससे क्षतिग्रस्त कार की तलाशी में 323 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया अवैध पाए शराब को मध्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें