चांदन न्यूज : पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान में₹2000 राजस्व वसूला

ग्राम समाचार, चांदन,बांका। चान्दन थाना  के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चांदन थानाध्यक्ष  रवि शंकर  कुमार  के नेतृत्व में  वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 2000/रुपये वसूली की गई। जिसमें चांदन थाना के स०अ०नि मुखराम सिंह,सतीश कुमार पनियारा के साथ सुरक्षा बलों का योगदान रहा। ज्ञात हो सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की सख्ती से पालन कराने हेतु  बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती से बाइक चालकों को रोक रोक 

कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक,चार पाहिया वाहन  चालकों से जुर्माना वसूला गया। एवं  राजस्व वसूली हेतु  चालान काटा गया। तथा बाइक संबंधित कागजात हेतु जांच किया गया जांच क्रम में अवैध पाए बाइक को कब्जे में लिया गया।बाइक चालकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा सड़क पर उतर कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष रूप से मास्क उपयोग करने के लिया प्रेरित किया गया। वही आनंदपुर पुलिस ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के द्वारा की गई बाइक चेकिंग अभियान में राजस्व वसूली की कोई लेखा-जोखा प्राप्त नहीं है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें