Pathargama News: आनंद मार्ग का त्रिदिवसीय सेमिनार संपन्न

  



ग्राम समाचार, पथरगामा:-  आनंद मार्ग प्रचारक संघ गोड्डा भुक्ति के तत्वाधान मे आनंद मार्ग स्कूल सोनारचक (पथरगामा) में गत तीन दिनों से चल रहे त्रि - दिवसीय सेमिनार सह प्रशिक्षण आज भक्ति भाव में तिरोहित होकर संपूर्णता को प्राप्त कर गया| इस मौके पर आनंद मार्ग  स्कूल के प्रांगण में सैकड़ों साधक साधिकाओं ने  प्रभात फेरी के साथ अष्टक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम कीर्तन का गायन कर वातावरण को मधुमय बना दिया। सेमिनार में मुख्य प्रशिक्षक आचार्य दिव्योन्मेषान्द अवधूत ने समाज के गति तत्व मानवीय सभ्यता के विकास की तुलना रथ और रथी से करते हुए कहा कि रथ की तरह ही शरीर एक जैविक यंत्र है । शरीर रूपी रथ का यात्री आत्मा है, विवेक सारथी है, मन लगाम है, इंद्रिय अश्व है। लेकिन विवेकहीन सारथी  इसे संसाराला की झाड़ झंकार की ओर ले कर चला जाता है, और विवेकवान देवालय की ओर चला जाता है| इस देह रूपी रथ से नकारात्मक और सकारात्मक दोनों दिशाओं में यात्रा की जाती है। शरीर रूपी रथ को चलाने के लिए  प्रकृत विज्ञान को ब्रह्म विज्ञान कहते हैं। जिस व्यक्ति की विवेक बुद्धि जग पड़ी है, जिसकी विचार शक्ति उदग्र हुई है, उसका मन हमेशा बुद्धि के साथ युक्त रहता है| ब्रह्म समप्राप्ति ही मनुष्य के जीवन का लक्ष्य है| वही हम सबों का गंतव्य स्थल है। समाज के गति तत्व, मानव सभ्यता का विकास एवं रथ तथा रथी विषय पर विस्तृत चर्चा किया । इस सेमिनार में विभिन्न जगह से आए हुए प्रशिक्षण के अन्य सहयोगी आचार्य जय शिवानंद अवधूत एवं आचार्य मधुमयानंद अवधूत मौजुद थे |  इस सेमिनार में सैकड़ों आनंद मार्गीयों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सेमिनार को सफल बनाने में भुक्ति प्रधान निशिकांत दादा, असीम आनंद, मैगजीन दादा, प्रोफेसर मनोज, कृष्ण देव, अरुण, संजीव दादा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

 -:अमनराज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें