Pakur News: अमड़ापाड़ा सरकार के उदासीन रवैया के विरोध में भाजपा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन.
ग्राम समाचार, पाकुड़।अमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार दास की अध्यक्षता में किया गया. उक्त धरना में मौजूदा सरकार के उदासीन रवैया के विरोध में किया गया. इसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गा मरांडी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पाकुड़ के जिलाध्यक्ष योगेश टुडू की उपस्थिति में नारे बाजी किया गया. तत्पश्चात संबंधित धरना में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर अनुसूचित जनजातियों मोर्चा के महामंत्री बरसन हेम्ब्रम, जिला महामंत्री बिजय भगत, मंत्री मनोज कुमार, नीतीश कुमार, वरिष्ठ नेता साहेबजन मरांडी, योगेंद्र मुर्मू, बमन्ना देहरी, लालू देहरी, रामलाल देहरी, देवा देहरी, सुरजी देहरी, काली देहरी, स्टेफन हेम्ब्रम, श्रीनाथ सोरेन, देवनारायण पहड़िया के अलावे अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें