Pakur News: आजसू का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया.


ग्राम समाचार,पाकुड़। आजसू  पार्टी  गांधी एस अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में जिलाध्यक्ष  व अन्य कार्यकर्ताओं ने झारखंड के वीर क्रांतिकारी तिलकामांझी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।  बाबू पॉल   ने कहा कि महान क्रांतिकारी एवं झारखंड के वीर सपूत बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर आजसू के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 11 फरवरी से आजसू पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। 22 जून तक पूरे प्रदेश में 1 लाख सक्रिय सदस्य तथा 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पूरे पाकुड़ विधानसभा में 20 से 25 हजार सक्रिय कार्यकर्ता व 30 से 40 हजार साधारण सदस्य बनाने का काम किया जाएगा, एवं जितनी जल्दी हो सके इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी माटी से जुड़ी हुई पार्टी है, आजसू पार्टी हर चौक, हर पंचायत, हर गांव-मोहल्ला में अपने कार्यकर्ता तैयार करेगी। मौके पर जिला  सचिव  सोनू आलम   नगर अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान  जिला  कार्य  करणी  सदस्य सन्नी तिवारी    प्रखण्ड  अध्यक्ष  अनिकुल आलम प्रखण्ड  उपाध्यक्ष  रतन मंडल  साजीद  तालीब   अलताफ  आदि उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें