Godda News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया




ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय, गोड्डा परिसर में जिलास्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2021 समारोह का आयोजन उप विकास आयुक्त अंजलि यादव अपर समाहर्ता  जुल्फिकार अली , अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला आइकॉन पवन कुमार सिंह, मोनालिसा कुमारी एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में  दीप प्रज्जवलित कर आरंभ किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा समाहरणालय के सभी कर्मियों एवं नवनिबंधित मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा/शपथ  दिलाया गया। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान उपविकास आयुक्त  ने मतदाता दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी। मतदान के प्रति लोगों के रुझान में कमी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि देशभर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाती है जिनकी उम्र 01 जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 हेतु हिंदी एवं अंग्रेजी में Theme उपलब्ध कराया गया है:- 1. हिंदी में Theme- " सभी मतदाता बनें : सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक। 2. English में Theme - "Making our voters Empowered, Vigilant , Safe and Informed जिलास्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2021 समारोह में 01.01.2021 को अर्हता तिथि मानते हुए निबंधित मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (EPIC) वितरण किया गया। 11वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा e-EPIC का Launching किया गया। e-EPIC का Launching के संबंध में विस्तृत रुप से प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों, मतदान केन्द्र भवन स्तर पर मतदाता प्रतिज्ञा/शपथ लिया गया।  अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा अनिल टुडू एवं अन्य के द्वारा लोगों को संवोधित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तर पर पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कस्तूरबा गांधी विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं तथा जिला आईकाॅन पवन कुमार सिंह, मोनालिसा कुमारी, जिला कैम्पस एम्बेसडर मुकेश कुमार को प्रशस्ति-पत्र  देकर उप विकास आयुक्त, अनुडल पदाधिकारी, गोड्डा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा द्वारा सम्मानित किया गया।

पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राऐं निम्नवत है:-

1. पेंटिंग प्रतियोगिता

क्र0 1. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- गोड्डा कॉलेज गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम - खुशी कुमारी, अभ्युक्ति- प्रथम।

क्र0 2. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, पथरगामा, छात्र/छात्रा का नाम - शांति बास्की, अभ्युक्ति- द्वितीय।

क्र0 3. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- महिला काॅलेज, गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम - कोमल कुमारी, अभ्युक्ति- तृतीय।

क्र0 4. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम - जसीन्ता सोरेन, अभ्युक्ति- तृतीय।*

2.श्रवाद-विवाद प्रतियोगिता

क्र0 1. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- गोड्डा काॅलेज, गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम- खुशी कुमारी, अभ्युक्ति- प्रथम, क्र0 2. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- महिला काॅलेज, गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम- रूची कुमारी, अभ्युक्ति- प्रथम, क्र0 3. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, गोड्डा, छात्र/छात्रा का नाम- आकांक्षा कुमारी, अभ्युक्ति- द्वितीय, क्र0 4. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, बसंतराय, छात्र/छात्रा का नाम- रानी कुमारी, अभ्युक्ति- तृतीय*

3. निबंध प्रतियोगिता

क्र0 1. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, पथरगामा, छात्र/छात्रा का नाम- कोमल कुमारी, अभ्युक्ति- प्रथम*, क्र0 2. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, मेहरमा, छात्र/छात्रा का नाम- काजल कुमारी, अभ्युक्ति- द्वितीय क्र0 3. विद्यालय/महाविद्यालय का नाम- कस्तुरबा गांधी विद्यालय, पोडैयाहाट, छात्र/छात्रा का नाम- अर्चना कुमारी, अभ्युक्ति- तृतीय

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा के द्वारा किया गया।जिलास्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू , जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद,  जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमणी  खलको, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा गोड्डा सुजीत कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी भारती, जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें