Bhagalpur News:बिहार में अपराध के ग्राफ को रोकने में डबल इंजन की सरकार अक्षम : चक्रपाणि हिमांशु, शाहकुंड में राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कृषि बिल व बेरोजगारी के खिलाफ की चर्चा, सरकार के खिलाफ आंदोलन व मानव श्रृंखला बना करेंगे विरोध प्रदर्शन


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के शाहकुंड प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की बैठक का आयोजन मंगलवार को प्रखंड कार्यालय जिला उपाध्यक्ष साधो यादव के कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव एवं विशिष्ट अतिथि बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निशु कुमारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के खेती एवं उपज अडानी एवं अंबानी के हाथों में बेचना चाहते हैं, जो भारत के गरीब किसान एवं मजदूर बर्दाश्त नहीं करेगा। बिहार विधानसभा के विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर 24 जनवरी को जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। देश में हो रहे तीनों कृषि कानून बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे देश के सैकड़ों शहीद हुए किसानों एवं किसानों की लड़ाई को आगे ले जाने के लिए 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाकर शंखनाद किया जाएगा। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। महापुरुषों के इतिहास को बदला जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने में अक्षम साबित हुई है, केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार। अपराध चरम सीमा पर है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। केंद्र एवं राज्य सरकार ईवीएम घोटाले की सरकार है। कोरोना काल में जनता के सवाल पर खड़ा नहीं हो कर फर्जी बिल बनाने एवं मजदूर किसान के शोषण करने में लगे हुए हैं।बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि आज देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। दरोगा बहाली में फर्जीवाड़ा हो रहा है। आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। अपराधी के सामने पुलिस प्रशासन नतमस्तक है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि 30 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड में दौरा किया जाएगा। बैठक को निशु कुमारी, साधो यादव, मोहम्मद मेराज, अशोक यादव, सरिता देवी, बिहारी मंडल, यासीन खां, छात्रधारी मंडल, अरुण यादव, कंपनी पासवान, गुंजन कुमार, पंचलाल चौधरी, उमर ताज, निशत जहां, चांदनी देवी, सरिता देवी, गुंजन कुमार, सुमन कुमार, अफरोज आलम आदि ने संबोधित किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें