अकबरनगर के श्रीरामपुर आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते राजद नेता चक्रपाणि हिमांशु |
ग्राम समाचार,भागलपुर।गुरुवार को राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के कार्यालय श्रीरामपुर में अकबरनगर पंचायत को नगर पंचायत बनाने के विरोध में साथ ही अकबरनगर को प्रखंड बनाने के पक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि सरकार टैक्स वसूलने के लिए नगर पंचायत की बात कर रही है।
देश एक तरफ करोना महामारी से जूझ रहा है। तो दूसरी ओर बेरोजगारी का आलम है। गरीब जनता आर्थिक रूप से परेशान है। किसान महंगाई एवं समर्थ मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। इस स्थिति में सरकार टैक्स लेने के लिए नगर पंचायत बनाना चाहती है। लेकिन प्रखंड नहीं बनाकर नगर पंचायत बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं समाजसेवी प्रीतम कुमार ने कहा कि यहां के अधिकांश लोग कृषि मजदूरी एवं पशुपालन से अपना जीवन यापन करते हैं। बहुत से लोग दूसरे राज्य जाकर मजदूरी भी करते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र को नगर पंचायत बनाना उचित नहीं है। सरकार इस क्षेत्र का पुनः जायजा लें और इसे प्रखंड बनाने पर काम करें। बैठक में रंजीत कुमार यादव, अंजीत कुमार, संतोष कुमार, अरुण चौधरी, अमरजीत आनंद, विपिन कुमार, प्रवेश कुमार, सुमन कुमार, प्रीतम ठाकुर, कुमार कृष्ण, राजेश राज, बृजेश कुमार, सन्नी कुमार आदि शामिल थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें