Rewari News : सोसल डिस्टेंस के साथ गोवेर्धन पर्व पर मंदिरो में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली के बाद गोवेर्धन पर्व मनाया गया। गोवेर्धन पर्व पर मंदिरो में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की गई और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। वही विश्वकर्मा डे पर व्यापारियों ने एक दिन की छुट्टी रख अपने प्रतिष्ठानों की पूजा की। कोरोना कल में मंदिरो में सोसल डीटेन्स और मास्क सेनेटाइजर के साथ प्रसाद वितरित किया गया। रेवाड़ी के बारह हजारी स्थित भूतेश्वर मंदिर, अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर और मॉडल टाउन स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। कोविड के चलते कई मंदिरो को प्रशासन की ओर से अनुमति मिली तो कई मंदिरो को अनुमति नहीं मिली जिस कारण श्रद्धालुओं और मंदिर कमिटी में असमंजस की स्थिति बनी रही। रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंचनद सेवा समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी की ओर से प्रसाद वितरण किया गया जिसमे पॉलीथिन की बजाय में बर्तन डालकर प्रसाद दिया गया। यहाँ मंदिर में हरको चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव ने अन्नकूट प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया और क्षेत्रवासियो को गोवेर्धन पर्व की शुभकामनाये दी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें