ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस भवन दीपनगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीधा संवाद किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु उचित सलाह दिया। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधायक ने कहा कि आज महिला कार्यकर्ताओं ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उसके लिए इन सबों का आभारी हूँ। आज मेरा पूरा समाज महिला शक्ति के बिना अधूरा है। आज महिलाओं ने समाज के हरेक क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। मुझे आशा है आगामी विधान सभा चुनाव में भी इन्हीं शक्तियों के बल पर हमलोग चुनाव में जीत हासिल करेंगे। साथ ही साथ विधायक द्वारा यूपी के हाथरस में 14 सितम्बर को महादलित वाल्मिकी समाज की लड़की का अमानवीय व्यवहार के कारण हुई मृत्यु हो जाने पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की तथा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, उषा रानी, सुनन्दा रक्षित, पुनम मिश्रा, नूरी खान, बेबी नाज, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Bhagalpur News:कांग्रेस विधायक का महिला कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, महिला शक्ति के बिना अधूरा है समाज – अजीत शर्मा
ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस भवन दीपनगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीधा संवाद किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु उचित सलाह दिया। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधायक ने कहा कि आज महिला कार्यकर्ताओं ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उसके लिए इन सबों का आभारी हूँ। आज मेरा पूरा समाज महिला शक्ति के बिना अधूरा है। आज महिलाओं ने समाज के हरेक क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। मुझे आशा है आगामी विधान सभा चुनाव में भी इन्हीं शक्तियों के बल पर हमलोग चुनाव में जीत हासिल करेंगे। साथ ही साथ विधायक द्वारा यूपी के हाथरस में 14 सितम्बर को महादलित वाल्मिकी समाज की लड़की का अमानवीय व्यवहार के कारण हुई मृत्यु हो जाने पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की तथा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, उषा रानी, सुनन्दा रक्षित, पुनम मिश्रा, नूरी खान, बेबी नाज, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें