रेवाड़ी, 9 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विश्व महिला दिवस 2021 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओंं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रोंं में कार्य करने वाली महिलाएं अपने आवेदन 30 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला में जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्टय महिला दिवस 2021 के अवसर पर इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नों देवी अवार्ड, लाईफ टाईम अचीवर अवार्ड व सोशल वर्कर अवार्ड से उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त अवार्डस के लिए आवेदन से संबंधित नियम विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0172-2560349 पर संपर्क कर सकते है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें