ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के भेटाटोला गांव स्थित एक खेत में शनिवार को वज्रपात से 2 बैलों की मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे के आसपास बारिश में गांव के ही जहेर सोरेन का 2 बैल खेत पर घास चर रहे थे। इसी क्रम में बैलों पर वज्रपात हो गया। और दोनों बैलों की मौत हो गई। पंचायत के मुखिया राजू मुर्मू ने बताया कि वज्रपात से गांव के ही एक गरीब किसान की 2 बैलों की मौत हो गई। मुखिया ने प्रशासन से गरीब किसान को सरकारी मदद दिलवाने की बात कही है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें