ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व एवं ईश्वर नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष शशि मोदी की अध्यक्षता में तथा पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी के संयोजन में नरेंद्र मोदी का पत्र घर-घर संपर्क कर लोगों को सौंपा गया एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि वे लगातार महिलाओं, युवाओं तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के बीच जाकर नरेंद्र मोदी का पत्र वितरित कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि भागलपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में लोगों को नरेंद्र मोदी का पत्र मिले। इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ साहा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता गुप्ता, माहेश्वरी प्रसाद पम्मी,चन्दन पाण्डेय, बब्बन मिश्रा, अभिषेक पिंटू, आशीष पाण्डेय,मनोज हरि, बिंदेश्वरी साह, घनश्याम पाल,छाया सिंह,डेजी श्रीवास्तव, रेणु शर्मा, मीरा साह, संजय हरि, अमित साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें