ग्राम समाचार जामताड़ा : शहर के बंधन बैंक ने कोरोना संकट के इस दौर में कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाया है और उनकी सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर बांटा है ।
बंधन बैंक के कर्मी ने शनिवार को जामताड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को जवानों की सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर सौंपा।
बंधन बैंक के कर्मी ने बताया कि जामताड़ा थाना में मास्को सैनिटाइजर बांटा गया है बैंक की ओर से कई अन्य जगहों में भी इस तरह का वितरण किया जाएगा।
- अरबिंद ओझा, ग्राम समाचार,जामताड़ा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें