ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने का संकल्प लिया हैं। पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य के अलावा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रही है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि इस दौरान ऐसे लोग जिन्हें आज भोजन उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय के नेतृत्व में 18 मार्च से लगातार प्रत्येक बार्ड में राहत सामग्री बंटवाने का कार्य चल रहा है।
इस आपदा में कोई भूखा न रहे। आज भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के द्वारा भीखनपुर बढ़ई टोला में जरुरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, भाजपा नेता आलोक सिंह बंटु, तिलकामांझी मंडल उपाध्यक्ष सुमन भारती, अमीत कुमार, सरस्वती अमीत सिंह उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें