झारखंड में 9 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान के बाद संख्या बढ़ कर हुई 13

ग्राम समाचार (रांची)। झारखंड में कोरोना पोजेटिब के नए 9 मामले आने से कोरोना पोजेटिब की संख्या 13 पहुँची। स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प।
सिविल सर्जन डॉ0 वीबी प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात आई है। रिपोर्ट के अनुसार अब राज्य में पूर्व के 4 मामलों के अलावा 9 और मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि रांची के हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय  महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में कोरोना पोजिटिव संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं चार अन्य बोकारो के  महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हिन्दपीढ़ी की पॉजिटिव महिला को जिस एंबुलेंस में रिम्स भेजा गया था उस एंबुलेंस में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी साथ मे रिम्स गए थे। यह जिला प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है।

प्रदेश में बुधवार सुबह तक चार पॉजिटिव मामले थे। जिसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके एक बोकारो का एवं एक हजारीबाग के था।

एक ही दिन में अचानक इसकी संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

राज्य में अचानक 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 
ऐसे में राज्य के लिए खतरे का संकेत हैं। ऐसे में अब भी लॉक डाउन का सही से  पालन नहीं किया गया तो मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।


बताते चले कि पहला मामला 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी।  वहीं 2 अप्रैल को हजारीबाग के विष्णुगढ़ में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटे एक व्यक्ति में  संक्रमण मिला था।  5 अप्रैल  को
बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला कोरोना मरीज निकली।

6आप्रेल  को   रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला कोरोना पॉजिटि मिला

8 अप्रैल को रांची में पांच और बोकारो के चार लोग  कोरोना से संक्रमित
मिले ।

रांची की हिंदपीढ़ी की 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के किडनी का इलाज रांची के बूटी मोड़ स्थित नेफ्रॉन क्लीनिक में चल रहा था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने अब उस क्लीनिक को भी सील कर दिया है। खतरे को देखते हुए संचालक समेत इलाज के लिए आने वाले और भर्ती 23 मरीजों को क्वारंटाइन करते हुए रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
महिला के संपर्क में आए सभी संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है। इन सबकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
फिलहाल झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13  हो गई है।

- ग्राम समाचार (रांची)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें