ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07.04.2021 को 50 पंचायतों में विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 50 पंचायतों में कुल 6672 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6658 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो हमारे द्वारा फिक्स पॉइंट लगाए गए हैं उनमे 825 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इन फिक्स पॉइंटो में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 674 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा ने जानकारी दिया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले के सभी पंचायतो में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य सभी प्रखंडों के पंचायतों में जोरशोर से चल रही है। इस अभियान के तहत जिले के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। आपको बता दे कि दिनांक 04-05 अप्रैल , 07-08 अप्रैल , 10-11 अप्रैल , 13-14 अप्रैल 2021 को जिले में स्पेशल ड्राइव चलाए जाएंगे। जिसके तहत जिला अन्तर्गत सभी पंचायतों में विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिला अन्तर्गत कुल 201 पंचायतों को कवर करने हेतु सभी पंचायतों में उक्त अवधि के दौरान कोविड-19 टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों से अपील है कि अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण कराएं।
Godda News: 7 अप्रैल तक 6658 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लगा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें