Chandan News: वाहन, मास्क जांच में नेता जी को पड़ा महंगा, मास्क का जुर्माना भर कर हुआ रवाना

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार व चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य के साथ पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रुप से मास्क जांच अभियान चांदन देवघर मुख्य मार्ग पर जोरो से चलाए जा रहे थे, जहां झारखंड की ओर से आ रही सवारी वाहन एवं दो पहिया वाहनों वगैरा को रोक रोक कर आवश्यक कागजात के साथ विशेष रुप से मास्क 

की जांच की जा रही थी की उसी वक्त देवघर झारखंड की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन पर बैठे नेताजी पुलिस बल के द्वारा रोका गया तभी नेता जी ने बाहुबली की रोब दिखाते हुए गुस्से से पागल हो उठा। जबकि स्कॉर्पियो में बैठे नेताजी बगैर मास्क लगाए आराम फरमा रहे थे तभी पुलिस प्रशासन के द्वारा पुलिसिया खातिरदारी करते हुए ₹50 की जुर्माना की रसीद काटते हुए हाथ में थमाया। जिससे पहचान के रूप में मुंगेर 

जिला के बेहरार का मुखिया कृष्ण मुरारी सिंह के रूप में बताया गया। इसी क्रम में चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बड़े प्यार से खातिरदारी करते हुए बताया की पंचायत की मुखिया जी होते हुए अपनी जवाबदेही का नजरअंदाज करें तो जुर्माना लगाना अनिवार्य है। इसी क्रम में आज मास्क जांच में अट्ठारह सौ रुपया यानी कि ₹1800 जुर्माना वसूला गया। जिसका आज चांदन प्रखंड क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें