Chandan News: बिहार आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष का चयन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका।चांदन-प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना के सभागार कक्ष में रविवार 4 अप्रैल 2021 को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ बैनर तले जिला संघ कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविका चांदन की प्रतिमा कुमारी के अध्यक्षता में 

प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई । जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सेविका-सहायिका बैठक में उपस्थिति देखी गई। बैठक के दौरान संघ की ओर से सभा को संबोधित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आंगनवाड़ी सेविका प्रतिमा कुमारी को चांदन प्रखंड की सेविका प्रखंड अध्यक्ष पद मनोनीत की गई।इसी क्रम में प्रखंड संघ अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने बताया कि, चांदन प्रखंड सचिव सेविका त्रिनैना सिन्हा,कोषाध्यक्ष सेविका मीतू 

देवी, एवं प्रखंड संयोजक के रूप में गिरिधारी जी को चयन हुआ जिसे उपस्थित सेविका सहायिका ने सर्वसम्मति प्रदान करते हुए चयन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सावित्री सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष उमा कुमारी, प्रमंडलीय अध्यक्ष सुलेखा कुमारी,रोमा देवी,बविता देवी,मीरा देवी,आशा देवी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बैठक में उपस्थित थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें