Bhagalpur News:भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात‌ - अर्जित चौबे


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। 41 सालों में पार्टी ने सेवा एवं समर्पण के माध्यम से जनता की सेवा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। जनसेवा जनार्दन सेवा को आधार मानते हुए हर समय जनता एवं राष्ट्र की सेवा में हमेशा आगे रहने वाली भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 41 साल पूरे होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अर्जित चौबे ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धान्त को आत्मसात कर, सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में तत्पर रहते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साह, अभय घोष सोनू, सुरेंद्र पाठक, रामनाथ पासवान, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, शशि मोदी, रूबी दास, देवव्रत घोष, बबलू ययाद, संजय हरि, गोलन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, मुन्ना सिंह, चंदन पांडेय, सुधीर भगत, संजय भट्ट, कन्हैया सहाय, इंदुभूषण झा, सुधीर चौधरी, सुरेंद्र पाठक, पम्मी, रीता गुप्ता, सचिन अभिषेक, नीरज चौधरी, जगदीश तिवारी, अभिषेक पिंटु, चंदन ठाकुर, अनुजा झा, सोमनाथ शर्मा आदि ने बधाई दिया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें