Banka News: प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा बांका द्वारा बांका जिला वासियों से गर्मी एवं लू को देखते हुए की गई अपील

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधनप्र शाखा, बाँका द्वारा बाँका जिला वासियों से गुरुवार को अपील की गई है कि, जिला के अंतर्गत गर्मी के महीनों में गर्म हवाएं एवं लू चलती है। जिनका प्रतिकूल प्रभाव शरीर पर पड़ता है, जो कभी-कभी तो जान लेवा भी साबित हो सकता है। इस संबंध में दिये गए उपायों का पालन करके गर्म हवाओं/लू के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है। गर्म हवाएं/लू से सुरक्षा के उपाय क्या करेंः- जितनी बार हो सके पानी पीए, बार-बार पानी पीयें। सफर में पीने का पानी हमेशा अपने साथ रखें। जब भी बाहर धूप में जाए यथा संभव हल्के रंग के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े पहने। धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकतें हमेशा जूता या चप्पल पहनें। हल्का भोजन करें, पानी की अधिक मात्रा वाले मौसमी फल जैसे-तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिकाधिक सेवन करें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आमकापन्नाइत्यादिकानियमितसेवनकरें। टपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस कोभी शामिल करें। जनवरों को छाँव में रखें एवं उन्हें भी खूब पानी पीने को दें। श्रात में घर में ताजी और ठंडी हवा आने की व्यवस्था रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में परिवर्तन के बारे में विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से लगातार जानकारियां लेते रहें। टगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें। लू लगने पर क्या करेंः लू लगे व्यक्ति को छाँव में लिटा दें। अगर उनके शरीर पर तंग कपड़े होतो उन्हें ढीला कर दें अथवा हटा दें। लू लगे व्यक्ति का शरीर ठंडे गीले कपड़े से पोछें या ठंडे पानी से नहलायें। उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें। उसके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें। उस व्यक्ति को ओ0आर0एस0/नींबू-पानी, नमक-चीनी 

का घोल, छाछ या शर्बत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके। लू लगे व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न होतो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जायें। क्या न करेंः- जहाँ तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। अधिक ताप मान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें। चाय, काॅफी जैसे-गर्म पेय तथा जर्दा तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन कम से कम अथवा न करें। ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे-मांस, अंडा व सूखे मेवे, जो शारीरिक ताप को बढ़ाते हैं, का सेवन कम करें अथवा न करें। यदि व्यक्ति गर्मी या लू के कारण उल्टियां करे या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र-8210438679/9955063503/6200230034 /7779818780 8789750098, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका-9473191389, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका- (सदर) 9431800030, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर-9304803221, अंचल अधिकारी, बांका-8544412434/8539953854, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बांका-9431818600, अंचल अधिकारी, अमरपुर-8544412433 /8130939217, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमरपुर-9431818289, अंचल अधिकारी, बाराहाट-8544412435/9572635258, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाराहाट-9431870496, अंचल अधिकारी, बौंसी-8002837593/9162097441, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बौंसी-9431818601, अंचल अधिकारी, कटोरिया-8544412440 /7903498763, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटोरिया-9431818290, अंचल अधिकारी, चांदन-8544412438 /7004097219, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांदन-7991101426, अंचल अधिकारी, बेलहर-8544412436 /8434651524, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेलहर-9431828602, अंचल अधिकारी, फुल्लीडुमर-8544412441, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुल्लीडुमर-9431818293, अंचल अधिकारी, शंभुगंज- 8544412443/9934489916, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शंभुगंज-9431818294, अंचल अधिकारी, रजौन-8544412442/9801702118, प्रखंडविकास पदाधिकारी, रजौन-9431818292, अंचल अधिकारी, धोरैया-8544412439/8507466575, प्रखंड विकास पदाधिकारी, धोरैया-8294264767.

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें