Banka News: आपदा प्रबंधन शाखा बांका द्वारा पछुआ हवा चलने के कारण शहरों एवं गांवों में अगलगी की घटना को लेकर जिला वासियों से की गई अपील

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, बाँका द्वारा बाँका जिलावासियों से अपील की गई है कि, जिला के अंतर्गत गर्मी के दिनों में तेज पछुआ हवा चलने के कारण शहरों एवं गावों में अगलगी की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती है. जिसके कारण खेत, खलिहान एवं जानमाल की भारी क्षति होती है। इस परिस्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबधन शाखा, बाँका के द्वारा आमलोगों के लिए अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा के लिए निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जहाँ तक संभव हो गर्मियों में, दिन का खाना 09:00 बजे सुबह से पहले बना ले तथा रात का खाना शाम 05:00 बजे के बाद बनाएँ। अगर लकड़ी और पुआल पर खाना बनाते है तो खाना बनाने के बाद आग को पानी से अवश्य बुझा दें। आग बुझाने के लिए घर के अन्दर बाले, भींगे बोरे तथा बाल्टी में पानी भरकर अवश्य रखे। इसके अलावा रसोईघर आदि फूस का हो तो उसके दीवार पर मिट्टी एवं गोबर का लेप अवश्य लगा दें। पूजा एवं हवन आदि का काम 

सुबह 09:00 बजे से पहले सम्पन्न कर ले । फसल की कटनी के बाद खेत मे कुंतल / भूसा में आग नहीं लगायें। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ मिट्टी की उपजाऊ क्षमता घट जाती है। रसोई गैस चुल्हा का इस्तेमाल करने के बाद चूल्हे का नोव एवं रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें। खाना बनाते समय ढीले-ढाले और पौलिस्टर के कपड़े पहन कर खाना न बनाएं। हमेशा सूती कपड़ा पहन कर ही खाना बनाएँ । जलती हुए माचिस की तीली / अधजली बीड़ी एवं सिगरेट पीकर इधर-उधर न फेकें । घर में दीपक, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसे जगह रखे जहाँ से गिरकर आग लगने की संभावना न हो। आवश्यकता होने पर आग बुझाने हेतु फायर बिग्रेड (101) एवं प्रशासन को तुरंत सूचित करें। नोट:- आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र-8210438679 / 9955063503 / 6200230034/7779818780 8789750098, अग्निशमन पदाधिकारी, बाका-9473191916, अग्निशमन प्रभारी पदाधिकारी, बांका-8804602951, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका- 9473191389 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चाका- (सदर) 9431800030, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर-9304803221, अंचल अधिकारी, बाका-8544412434/8539953854, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बांका-9431818600. अंचल अधिकारी, अमरपुर-8544412433 /8130939217, प्रखंडे विकास अमरपुर-9431818289, अंचल अधिकारी, बाराहाट-8544412435/9572635258, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाराहाट-9431870496, अंचल अधिकारी, बाँसी-8002837593/9162097441, प्रखंड पदाधिकारी विकास पदाधिकारी, बाँसी-9431818601, अंचल अधिकारी, कटारिया-8544412440/7903498763. प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटोरिया-9431818290, अंचल अधिकारी, चांदन-8544412438 77004097219, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांदन-7991101426, अंचल अधिकारी, बेलहर-8544412436/8434651524, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेलहर-9431828602, अंचल अधिकारी, फुल्लीडुमर-8544412441, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुल्लीडुमर-9431818293, अंचल अधिकारी, शंभुगंज- 85444 12443 /9934489916. प्रखंड विकास पदाधिकारी, शंभुगज-9431818294. अंचल अधिकारी, रजौन-8544412442/9801702118, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रजौन-9431818292, अंचल अधिकारी, धोरैया 8544412439 / 8507466575, प्रखंड विकास पदाधिकारी, धोरैया-8294264767

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें