Rewari News : अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह उत्सव के तहत प्रर्दर्शनी का आयोजन किया गया

रेवाड़ी, 3 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह उत्सव 7 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आजे गांव परखोतमपुर में महिलाओं द्वारा हाथ से बनांए गए आईटमस की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव ने इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आत्म निर्भर रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और महिलाओं की दशा में सुधार आ रहा है, समय के साथ साथ नारी शक्ति और सशक्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरूषों की भाँति महिलाएँ भी देश की समान नागरिक हैं और उन्हें भी स्वावलम्बी होना चाहिये ताकि समय आने पर वह व्यवसाय कर सकें और अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकें। 


कार्यक्रम में डब्ल्यूसीडीपीओ जाटूसाना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की गृह वैज्ञानिका राजबाला भाटोटिया ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा करते हुए महिलाओं के किए हुए कार्यो की सराहना की तथा युग निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में काउंसलर बीएस फोगाट व खण्ड सुपरवाइजर जाटूसाना उपिस्थत रही।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें