ग्राम समाचार, पथरगामा:- राजाभिठा स्वास्थ्य उप केंद्र में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डी एन चौधरी तथा थाना प्रभारी उमेश मोदी और उप प्रमुख कुर्बान आजम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया| उद्घाटन के उपरांत थाना प्रभारी उमेश मोदी को टीकाकरण का दूसरा खुराक दिया गया| इनके अलावा 9 थाना कर्मियों तथा एक शिक्षक को कोविड-19 का प्रथम खुराक दिया गया| कोविड-19 का टीका लेने वालों में एएसआई चमारी यादव, चालक अशोक कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार गोंड, जवान गंगा मुनि, जवान गणेश राम मुर्मू, शिक्षक विनोद कुमार मुर्मू, गिरीश पंडित आदि शामिल थे| वैक्सीनेशन का कार्य एएनएम सुहागिनी सोरेन तथा सरिता बास्की के द्वारा किया गया| मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आजम जिया मौजूद थे|
-:अमन राज, पथरगामा:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें