Mahagama news - नगर पंचायत महागामा में वाहन प्रवेश सुल्क को लेकर बेरियर का उद्घाटन


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। शनिवार 20 मार्च को नगर पंचायत महागामा में वाहनों को प्रवेश के लिए शुल्क वसूली बेरियर का उद्घाटन अनुमडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।
ज्ञात हो कि महागामा को अनुमंडल  बने  लगभग 6 वर्ष हो चुका है। वहीं महागामा को नगर पंचाय बनाने की घोषणा 2019 में की गई। महागामा को नगर पंचायत बनाये जाने के बाद इन दो वर्षों में टोल टैक्स वसूली को लेकर कोई शुरुआत नहीं हुई। टॉल टेक्स हाट बाजार की बन्दोबस्ती के लिए 6 मार्च 2021 को अनुमंडल कार्यालय महागामा से वितीय वर्ष 2021 से 2022 के लिए निविदा निकाली गई। जिसमें कई संवेदक ने भाग लिया तथा  बोली लगाई और बन्दोबसी ली।

इसी कड़ी में शनिवार 20 मार्च को नगर पंचायत महागामा में वाहनों को प्रवेश के लिए शुल्क वसूली बेरियर का उद्घाटन अनुमंडलाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।

उद्घाटन के पश्यात प्रवेश शुल्क भी लेना शुरू कर दिया।


बताते चले कि 6 मार्च को महागामा नगर पंचायत का हुआ बन्दोबस्त के लिए अनुमंडल कार्यालय से हाट बाजार व वाहन प्रवेश शुल्क वसूली के लिए समय सीमा एवं दर भी निर्धारित की गई है। जो इस प्रकार है।



लेकिन मजे की बात यह है कि निर्धारित की गई समय सीमा से पूर्व और निर्धारित शुल्क से अधिक संवेदक द्वारा रुपये का वसूली की जा रही है। जो जनता के लिए दुखद है।


निर्धारित समय सीमा से पूर्व वाहन प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने का कुछ घंटे बाद ही विरोध शुरू होने लगा है।




मामले पर जब महागामा विधायका श्री श्री मति दीपिका पांडेय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे इस बात की कोई सूचना नहीं है।




वहीं राजीव कुमार भगत का कहना है की प्रदेश में सभी नगर पंचायत की बन्दोबस्ती नगर पंचायत मंत्रालय के अनुसार ही की गई लेकिन महागामा में नियम के बिरुद्ध ही कार्य की जा रही है। जो कानून के खिलाफ है।


वहीं पूर्व मुखिया राकेश मंडल उर्फ ​​गुड्डू का कहना है कि महागामा नगर पंचायत में वाहनों के प्रवेश के लिए जो शुल्क लेने की तिथि व दर निर्धारित की गई है उससे पूर्व ही शुल्क वसूलना कानून के खिलाफ है साथ साथ कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक  
लेना भी जुर्म है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही करने की मांग की है। 

- ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।



 

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें