Bounsi News : आदिवासी महिला की किसी अज्ञात ने गला रेत की हत्या, हत्या से पूरे इलाके में मची खलबली

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार निकट साहू पोखर के छकुआटोला में आदिवासी महिला की किसी अज्ञात ने गला रेत कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार आदिवासी अधेड़ महिला छकुआटोला निवासी स्वर्गीय प्रधान मुर्मू की पुत्री, बिटिया मुर्मू की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इस हत्या से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। सोए हुए अवस्था में हत्या की गई। चेतक महिला का शव घर के खाट पर चित्त पड़ा हुआ है और 

सिरहाने जमीन पर खून टपका हुआ है। हत्या बीते मंगलवार देर रात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, आरक्षी निरीक्षक गोपाल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हत्याकांड का आईओ सब इंस्पेक्टर मनोरंजन कुमार हैं। महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किए जाने और महिला के विरोध करने पर ही हत्या की आशंका जताई गई है। वही मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। पुलिस ने लाश को बरामद 

कर अंत्यपरीक्षण के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी हो कि, मृतक बिटिया मुर्मू दो महीना पहले केरल से आकर अपना एक छोटा सा ईट, दीवाल पर करकट चादरा सेड बनाकर अकेले रह रही थी। केरल में चाय कॉफी बागान में मजदूरी का काम करती थी। इसकी शादी झारखंड पोड़ैयाहाट के तांबाजोर में बाबूलाल मरांडी के साथ हुई थी। पति के मरने के बाद अपने मायके साहूपोखर छकुआ टोला में ही रह रही थी। जहां 

उसके भाई स्वर्गीय श्याम लाल की पत्नी संझली मरांडी, भतीजा सुखलाल मुर्मू का घर सामने बगल में है। भतीजा ने बताया कि वह एक दिन पहले अपने ससुराल गंगटा चला गया था। जहांं से हत्या की टेलिफोनिक सूचना पाकर आया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों की माने तो मृत महिला को काफी मात्रा में जगह जमीन थीै। ग्रामीणों का कहना है कि इनके बेटी की भी 12 वर्ष पूर्व इसी प्रकार से मृत्यु हुई थी।

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें