Bounsi News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर चल रहे निर्माणाधीन रोपवे के विद्युतीकरण के कार्यो का लिया जायजा

ग्राम समाचार बौसी बांका। 

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बांका के लोकप्रिय विधायक रामनारायण मंडल ने ऐतिहासिक मंदार पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने मंदार की तराई स्थित पापणी सरोवर में बने लक्ष्मी नारायण मंदिर में मत्था टेका। उसके बाद मंदार पर चल रहे निर्माणाधीन रोपवे के विद्युतीकरण हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा ने मंत्री को आश्वासन देते हुए कहा कि 15 अप्रैल तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। अप्रैल माह के अंत तक रोपवे चालू होने की बात कही गई। साथ ही पूर्व मंत्री ने मंदार में निर्माण करा रहे कंपनी के कर्मियों से भी बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि, 

कार्य में तेजी लाएं। साथी ही बौंसी की भिन्न-भिन्न समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया गया। इसी क्रम में बौंसी की सबसे बड़ी समस्या बस स्टैंड पर महिला शौचालय का नहीं होने से महिला यात्रियों को परेशानियां होने के बारे में भी अवगत कराया गया। पूर्व मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि, महिला शौचालय का निर्माण होगा इसमें कुछ विलंब लगेगा। परंतु महिला शौचालय का निर्माण बौंसी बस स्टैंड पर अवश्य होगा। इसके अलावा मंदार पर्वत पर पानी की हो रही गंभीर समस्या को लेकर संबंधित मंत्री से बात करने की बात भी कही। इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष साह, हीरालाल मंडल, भोला पासवान, दिवाकर सिंह, ललित किशोर सिंह, राजीव लोचन मिश्र, निर्मल झा,स्थानीय जयवंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें