ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार ओवरलोडेड वाहनों को जप्त किया जा रहा है। पिछले 3 दिनों में ओवरलोडेड 32 वाहनों को एसबीआई निशांत कुमार के द्वारा पकड़ा गया है। बताया गया कि, इसमें ओवरलोडेड गिट्टी के वाहन, दो कोयला, एक
लोहा लदा, चार ओवरलोडेड बालू ट्रक के वाहन हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि, सभी बहनों को मिलाकर करीब 40 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है। जानकारी हो की, विभिन्न ओवरलोडेड बाहर अलग-अलग जगहों पर खड़े कर दिए गए हैं। लगातार बांका और पूर्णिया जिले में ओवरलोडेड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की जा रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें