ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
कटोरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बौंसी बाजार स्थित अचारज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बौंसी उत्तरी मंडल द्वारा जिला परिषद क्षेत्रीय सह मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विकास सिंह एवं जिला प्रभारी भाजपा श्री लाल मोहन गुप्ता जी ने शिरकत की। बैठक की मुख्य विषय आगामी होने वाले पंचायत चुनाव एवं
जिला परिषद चुनाव पर विशेष चर्चा की गई। 28 मार्च को मन की बात सभी बूथों पर मन की बात सुनने का निर्णय लिया गया। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर बूथ स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया एवं 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर पार्टी के वफादार कार्यकर्ता निर्मल झा को भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल का मीडिया प्रभारी एवं साकेत कुमार को भाजयुमो महामंत्री के रूप में जिलाअध्यक्ष
विकास सिंह,मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के द्वारा मनोनीत किया गया। मौके पर अंजनी सिन्हा, प्रकाश चौधरी, भवानी शंकर मिश्रा, संजीत कुमार गुप्ता, अवधेश मिश्र,छोटू साह,रितेश रंजन,वीरेंद्र झा, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक कुमार,बबलू साह,पंकज साह,पंकज मांझी,आकाश मांझी,रविलाल मुर्मू,गौतम मांझी,सौरव झा,कुसुमवाला सिन्हा, रश्मि झा, पुष्पा देवी,नीरू शर्मा,सरिता सिंह, आदि मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें