Bounsi News: मानसिक रोग का इलाज कराने गए व्यक्ति की पत्नी हुई लापता

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पत्नी की मानसिक रोग का इलाज कराने गए बौंसी के विनोद साह खुुद पत्नी विछोह दर्द से पीड़ित हुआ है। सब्जी बिक्रेता विनोद अपने साथ मानसिक रूप से पीड़ित पत्नी जानकी देवी को इलाज कराने रांची ले गया था। जहां से इलाज के बाद उसकी पत्नी की वापसी नही हो सकी। बीच रास्ते में  ही  जानकी बिछड़ गई। घटना कुछ इस क्रम में है - महिला 

का इलाज कराने के बाद लौटने के दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के इंतजार में था। पत्नी ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की।  जैसे ही विनोद कुछ कदमों पर चाय की कैंटीन से चाय लेने गया। चंद फासले में चाय लेकर वापस आया जहां वह बैठी थी। उसे नियत स्थान  नहीं पाकर काफी घबरा गया। घटना की जानकारी  रेलवे पुलिस को दी और पत्नी के खोज की गुहार लगाई। स्वयं भी काफी खोजबीन किया। लेकिन जानकी का 

पता नहीं चल पाया है। अपनी व्यथा कथा सुनाते हुए विनोद साह ने बताया कि  किसी ने जानकी देवी को अगवा कर लिया है। जगह-जगह काफी खोजबीन किया है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है। एक महीने में अब तक रेलवे पुलिस को भी महिला की खोजबीन करने में सफलता नही मिली है। इस मामले को लेकर घर परिवार के लोगों में काफी चिंता का विषय बना हुआ है। 

 कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें