BOARIJOR NEWS:VIDEO-मेघी गांव में आग लगने से 8 घर का सामान जलकर स्वाहा, समय पर नहीं पहुंच सका दमकल


ग्राम समाचार, बोआरीजोर (गोड्डा)। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मेघी पूरब टोला में गुरुवार शाम साढे पांच बजे अचानक आग लगने से आठ घर जलकर स्वाहा हो गए।


आग की लपेट में आठ घर पूरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनमें मदन हाँसदा , डेतमय हेम्ब्रम, भीमलाल हाँसदा, राजू हाँसदा, मकू हाँसदा, होपनमय किस्कू, कन्हाया मुर्मू, चुनकू मुर्मू के घर अनाज, कपड़ा, बर्तन, आभूषण इत्यादि घर में जितने समान  सभी जलकर राख हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगी के संदर्भ में कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।

पीडित परिजनों का कहना है की बोआरीजोर में एक सप्ताहिक लगता है। स्थानीय हटिया गए हुए थे। पीडित परिजन द्वारा हाट जाने के कारण आग लगने की वजह नहीं बता पा रहे है। परिजनों को हटिया में फोन से सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी घर पहुंचे, तब तक में जलकर घर के सभी समान स्वाहा हो चुके थे। अब पीड़ित परिवार बेग से सड़क पर आ गए हैं। वही लोगों ने अग्निशामक विभाग को भी सूचना दी लेकिन दमकल गाड़ी देर तक नहीं पहुंच सकी तब तक में 8 घर जलकर राख हो चुके थे।

आपको बता दे प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दुरी पर स्थित मेघी गांव है। दुर्भाग्यपूर्ण की बात तो यह है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना भी है। लेकिन अग्निशामक व्यवस्था नदारद है। प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। महज 3 किलोमीटर दूरी पर दमकल नहीं पहुंच पाना यह भी एक सवाल है? हालांकि हॉट से लोग अपने जलते हुए एम्पियाने को बुझाने में नाकाम हो गए हैं लेकिन अग्निशामक गाड़ी भी गांव पहुंचने में नाकाम हो गए हैं  जिसके कारण 8 घर जलकर राख हो गए। वही अफरा तफरी में ग्रामीणों द्वारा पंपिंग सेट लगाकर आग को बुझाने में लगे हुए थे तब तक में आग पर काबू पाया गया। वही स्थानीय मुखिया सुषमा बास्की द्वारा प्रत्येक पीड़ित परिवार के बीच 20 केजी चालत राहत सामग्री के रूप में प्रदान किए गए।

                         -ग्रामीण, बोआरीजोर (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें