Bhagalpur News:भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक, पंचायत व वार्ड तक विकास को पहुंचाने के लिए चुनाव में बढ़ानी होगी सहभागिता - लाजवंती झा


ग्राम समाचार, भागलपुर। महिला घर की जिम्मेदारी संभालती है और समाज सेवा भी करती है। संगठन कार्य करने में किसी को प्रतिद्वंदी नहीं माने कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। भाग्य ईश्वर ने लिखा है मेहनत ख़ुद से करनी पड़ती है। यह बातें देवी और धर्मशाला शनिवार को आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा ने कही। उन्होंने कहा कि सामने पंचायत चुनाव है, इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। केंद्र और बिहार में अपनी सरकर है। लेकिन विकास पंचायत व वार्ड तक पहुंचाने के लिए पंचायत चुनाव में सहभागिता बढ़ाना होगा। हमारा लक्ष्य संगठन के अधिक से अधिक लोगों को जीताना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराइए व मन की बात जरूर सुनें।

अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि महिला सारी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होती है। चाहे वह परिवार हो या समाज सेवा। इसलिए नरेंद्र मोदी जी ने भी महिलाओं का विशेष रूप से चिंता किया है ।आरक्षण देने की बात हो, तीन तलाक का मुद्दा हो मातृ सुख के समय की चिंता हो या विधवा व वृद्धा पेंशन की बात हो। घर में गैस चूल्हा हो, पक्के का घर हो या गरीब महिलाओं को खेत में शौच नहीं जाना पड़े इसकी चिंता हो। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व भागलपुर के पूर्व प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने कहा कि नारी सभी रूपों में शक्ति के स्वरूप होती है। इसलिए इसे हम अबला नहीं सबला समझे।

वहीं कहलगांव के विधायक पवन यादव ने कहा कि गांव गरीब महिलाओं की सारी कठिनाइयों से अवगत । इसलिए माता बहनों का भी दर्द समझता हूं। अधिक से अधिक माताएं चुनावी प्रक्रिया में भाग लें हम इसके लिए सदन में आवाज बुलंद करते रहेंगे। जबकि प्रीति शेखर ने कहा कि नारी दुर्गा की रूप होती है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी अधिक हहै आज का यह जिला कार्यसमिति बैठक भागलपुर के लिए ऐतिहासिक है। इस तरह का जिला कार्यसमिति बैठक में महिलाओं का उत्साह व भीड़ मैं पहले कभी नहीं देखी। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश मनी सिंह नभय चौधरी महिला मोर्चा आईटी सेल बिहार प्रदेश की संयोजक शोभा सिंह, किरण सिंह, आशा ओझा, राधा रानी सिंह, आरती यादव ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिला महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने माला अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ से लाजवंती झा का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने अपनी प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी एवं शंख देकर सम्मान किया। तत्पश्चात दूसरे सत्र में सशक्त महिला सम्मान समारोह के दौरान भागलपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रो डॉ रत्ना मुखर्जी, उलूपी झा, अरुणिमा सिंह, खुशबू देवी,आरना,  रानी सिंह, श्वेता सिंह को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से मंच से सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम व समापन जन- गण-मन से किया गया। इस दौरान मंच संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर कर रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  ललिता देवी, माला सिंह, बबीता मिश्रा, डॉ अल्का चौधरी, कुन्दन कुमारी, हेलन देवी, नारायणी मिश्रा, रश्मि सिंह, जिया गोस्वामी, बबीता सिंह, बिम्मी शर्मा, पिंकी बागोरिया, किरण राजहंस, रूपा साहा, पुजा तिवारी, संगीता सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष बिरेश मिश्रा, भोला मंडल, जिला मंत्री मनीष दास, अरुण भगत, गुलशन सिंह, अर्णव सिंघानिया, गुड्डू राय सहित करीब 300 महिलाएं व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें