Banka News: शैक्षणिक सत्र 2021-22 में बच्चों के नामांकन के लिए चलाए जाएंगे "प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान"

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

जिला पदाधिकारी बांका की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार बांका में अपर समाहर्ता बांका सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका के साथ शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 एवं कक्षा 9 के अनामांकित तथा छीजीत बच्चों के नामांकन हेतु 8 मार्च से 20 मार्च 2021 की अवधि में "प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान" चलाने के संबंध में एक बैठक आहूत की गई। जिला पदाधिकारी बांका द्वारा बताया गया कि, कोरोना 

महामारी के कारण विद्यालय लंबी अवधि तक बंद रहे हैं। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि, शैक्षिक सत्र 2021-22 की सभी कक्षाओं में पूवर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री को छोटा कर 3 महीने का कैच अप कोर्स चलाया जाना है। उसके बाद ही नई कक्षा के शैक्षिक सामग्री पर पढ़ाई आरंभ की जाएगी। इसके लिए आवश्यक है कि, पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ-साथ सभी अनामांकित एवं छीजीत बच्चे का भी विद्यालय में नामांकन कैच अप कोर्स शुरू होने से पहले हो जाए। 8 मार्च से 20 मार्च की अवधि में अभियान की अवधि में अभियान चलाकर विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना है। अभियान को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए है कि, प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान का सघन प्रचार प्रसार किया जाए। जिले के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी, माइकिंग, साइकिल रैली एवं कला जत्था के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति के साथ पोशाक क्षेत्र के शिक्षक, सेवक, तालिमी मरकज, आंगनवाड़ी सेविका एवं जीविका समूह आपस में समन्वय स्थापित कर उक्त कार्यक्रम का सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। अभियान की शुरुआत 8 मार्च को प्रभात फेरी के साथ की जाएगी। 9 मार्च को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर उक्त अभियान पर परिचर्चा की जाएगी एवं सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा। 10 मार्च से 

विद्यालय में नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। सभी 6 वर्ष आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। शेष सभी आयु वर्ग के नामांकित एवं छीजीत बच्चे 10 मार्च से 15 मार्च तक विद्यालय में नामांकन कराए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 5 तक की शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों का नजदीक के मध्य विद्यालय में नामांकन संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे। मध्य विद्यालयों के कक्षा 8 तक की शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों का नजदीक के उच्च विद्यालय में नामांकन संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे। 16 मार्च को विद्यालय शिक्षा समिति की दूसरी बैठक होगी। जिसमें नामांकन की समीक्षा के दौरान किसी कारण बस छूटे हुए बच्चों की पहचान सुनिश्चित कर उसका नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा। विद्यालय में नामांकन हेतु प्रमाण पत्र नहीं रहने की स्थिति में माता/पिता/ अभिभावक की घोषणा के आधार पर सभी बच्चों का उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन किया जाएगा। कक्षा नवम के लिए एसएलसी आवश्यक है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिलंब अपने क्षेत्र अधीन प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक की बैठक कर उन्हें अभियान से अवगत कराते हुए पंचायतवार, 

आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों की मैपिंग कराएंगे। पंचायत अंतर्गत विद्यालयवार नामांकित, अनामांकित एवं छीजीत बच्चों की जानकारी प्राप्त करने हेतु नामांकन का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंडाधीन पदाधिकारियों की बैठक कर अभियान की सफलता हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही करेंगे। साथ ही अभियान का पर्याप्त प्रचार-प्रसार माइकिंग द्वारा सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ई-रिक्शा का उपयोग किया जा सकता है। प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य अभी वंचित वर्ग के दोनों में उसी समूह के कलाकारों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे। प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य अभी वंचित वर्ग के लोगों की पहचान कर उक्त स्थल पर जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभियान के दौरान प्रतिदिन बैठक कर अद्यतन स्थिति पर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अभियान के समापन 20 मार्च 2021 के पश्चात प्रधानाध्यापक यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनकी पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं है। 

 कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें