ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के लठाने गांव में दो युवक के बीच गांजा के नशे में हुई मारपीट के बाद एक युवक की देवघर में इलाज के बाद घर आने पर मौत हो गयी।परिवार के लोगो ने आनन फानन में लाश को जला दिया है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक मुन्ना झा 30 बर्ष और बिट्टू झा दोनो लठाने निवासी के बीच साइकिल की चैन गिर जाने को लेकर विवाद बढ़ा। इस बात को लेकर बिट्टू झा के द्वारा गंभीर मारपीट कर दिया।जिसे जख्मी हालत में इलाज के लिए देवघर ले जाया गया।जहां इलाज के बाद उसे
चिकित्सक द्वारा घर भेज दिया गया। उसी दौरान गुरुवार की रात सोये अवस्था मे उसकी मौत हो गयी।सुबह गांव के लोगो मे यह चर्चा फैल गयी। बाद में मृतक के पिता ने कुछ ग्रामीणों की पहल पर लाश को जलवा दिया। मुन्ना झा के पिता से पूछने पर बताया कि उन्हें कोई केश नही करना है मेरा बेटा मार से नहीं उन्हें नशे की लत लगा था जिस कारण किडनी खराब की वजह से मौत हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी घटना की कोई जानकारी ग्रामीणों द्वारा नही दिया गया है। इधर मृतक के पिता ने कोई आवेदन देने से साफ इंकार कर दिया। इसलिए कोई मामला दर्ज नही किया गया है।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें