Pakur News: गिरती शासन व्यवस्था के विरोध भाजपा ने सभी प्रखंडों में दिया धरना


ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलराम दुबे नेतृत्व में जिले के सभी छह प्रखंडों में जबरजस्त धरना प्रदर्शन किया गया।।प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्फीका हसन मुख्य  अतिथि के रूप पाकुड़ में उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष श्री बलराम दुबे ने कहा कि राज्य में महिलाओं, बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म एवम हत्या की घटनाओं में पिछले 1वर्ष में बेतहाशा वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गए आंकड़े ये बताते हैं कि बीते नवम्बर माह तक प्रदेश की 1765 महिलाएं बेटियां दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई है। औसत देखा जाए तो प्रतिदिन 5 बहने हत्या और दुष्कर्म की शिकार हो रही जो अत्यंत भयावह है।प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्फीका हसन  ने कहा कि दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि इसमें अधिकांश बेटियां आदिवासी और दलित समाज से हैं।तीन दिन पूर्व ओरमांझी ,रांची में सिर कटी युवती की मिली नग्न लाश ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस दुर्दांत घटना ने राज्य के आम आदमी को सड़क पर उतरने को  विवश कर दिया है। राज्य सरकार घटना के उद्भेदन में अपनी ताकत न लगाकर आम आदमी पर पुलिसिया जुल्म करा रही।जो सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है।इसके पूर्व आपने भी सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। माननीय उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को दुष्कर्म मामलों में कड़ी फटकार लगाई है।आज राज्य की आम जनता बहन बेटियों की सुरक्षा के लिये चिंतित है।भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में आम आदमी की आवाज बनने केलिये संकल्पित है।पार्टी एक दिवसीय धरना के माध्यम से  ध्यान आकृष्ट कराते हुए निवेदन करती है कि राज्य में महिला दुष्कर्म की अनियंत्रित और भयावह घटनाओं को रोकने हेतु सरकार को कड़े एवम सख्त कदम उठाएं जिससे कि जनता खुश हाल  जीवन जी सके। धरना कार्यक्रम में पाकुड़ प्रखंड में कार्यक्रम प्रभारी अमृत पांडेय,नगर अध्यक्ष पंकज साहा, दादपुर मण्डल महामंत्री विष्णु पाण्डे, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, नगर5 मण्डल अध्यक्ष अरुण चौधरी, सुबोध मण्डल,विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, संपा साहा, दिलीप सिंह,राजा साहा,पिन्टू यादव, रतन भगत  हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में श्रीमती शर्मिला रजक, हिरणपुर मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह, लिट्टीपाड़ा में बाबुधन मुर्मू, मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़िया,बीचमहल प्रखंड अध्यक्ष तरुण साह, अमड़ापाड़ा में दानियल किस्कु, महामंत्री विजय भगत, मण्डल अध्यक्ष राकेश दास, महेशपुर में महामंत्री शिलारानी हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष साधन झा, अध्यक्ष अरुण भगत, बिरकीटी अध्यक्ष मोजेश टुडू,पाकुड़िया में मिस्त्री सोरेन,मंडल अध्यक्ष विजय भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें