Mahagama news - त्रिशक्ति महिला मंडल के द्वारा जरूरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण


ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)।पूनम मिश्रा की अध्यक्षता में त्रिशक्ति महिला मंडल के द्वारा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बंशीपुर एवं सरैया गाव में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले जरूरतमंद 50 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
साथ ही आने वाले मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए सभी गांव वासियों को तिलकत्री, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया है।


मौके पर त्रिशक्ति महिला मंडल कि अध्यक्षा सुचिता नायक ने बताया कि हमारी टीम हमेसा निसहाय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहती है। जिस गांव में पता चलता है कि गरीबी रेखा से नीचे लोग है और परेशानी में हमारी टीम वहां पर महीने में दो से तीन बार जरूरत की समान बाटने का कार्य करती है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जन सेवा का कार्य हर महीने करते रहते हैं। 

मौके पर मधु सिंह, श्री विद्याश्रीकांत, प्रतिमा श्रीवास्तव, अमृता कुमार, अंजू ठाकुर, अनामिका सिंहा, प्रोन्नति मोहपात्रा, रागिनी मिश्रा, इला धीवर, बंसीपुर की मुखिया सिंधु देवी आदि महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

                   - ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें