Jamtara News: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

 


ग्राम समाचार जामताड़ा ब्यूरो रिपोर्ट:-  उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2021 समारोह के आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई ।

बैठक में झंडोतोलन, प्रभात फेरी, झांकी, गांधी मैदान, समाहरणालय एवं नगर सफाई, झण्डोतोलन स्थल की रंगाई एवं पोताई, पैरेड का पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान, निमंत्रण कार्ड आदि अन्य व्यवस्थाओं पर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से झण्डोतोलन का समय निर्धारित किया गया जो इस प्रकार है :-

● गांधी मैदान :- प्रातः 09:00 बजे

● समाहरणालय :- प्रातः 10:10 बजे 

● पुलिस अधीक्षक कार्यालय :- प्रातः 10:15 बजे

● जिला परिषद :- प्रातः 10:30 बजे

● उपायुक्त न्यायालय :- प्रातः 10:55 बजे

● अनुमंडल कार्यालय :- प्रातः 11:00 बजे

● एस0डी0पी0ओ0 कार्यालय :- प्रातः 11:05 बजे

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रभात फेरी में तीन टीमें होगी। पहली टीम रेलवे लाईन के उत्तर एवं दक्षिण एवं दूसरी टीम जामताड़ा बाजार के उत्तरी ओर प्रभात फेरी 26 जनवरी को प्रातः 07 बजे से आरंभ की जाएगी। जबकि प्रभात फेरी, पैरेड, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में अगली बैठक में निर्धारित की जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर पैरैड रिहर्सल से लेकर सभी कार्यक्रमो के दौरान मास्क पहनना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 26 जनवरी को गांधी मैदान परिसर में प्रवेश करने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा वहीं मैदान में शारीरिक दूरी बनाए रखना होगा।वहीं उपायुक्त ने गांधी मैदान, जामताड़ा, नगर सफाई करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा को दिया तथा समाहरणालय की साफ-सफाई करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल को दिया। वहीं जिला खनन पदाधिकारी को गांधी मैदान में बने गड्ढे भरने का निदेश दिया गया|भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को झण्डोतोलन स्थल यथा मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान, समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक का कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय के ध्वज दण्डों एवं चबूतरो की रंगाई एवं पोताई करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। उपायुक्त ने निदेश दिया कि गांधी मैदान के पूरे कार्यक्रम में पुरूष एवं महिलाओं के बैठने के लिए वाटरप्रूफ सामियाना की व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने के लिए 350 वीआईपी कुर्सियों की भी व्यवस्था जिला नजारत शाखा करेंगे।मंच पर वरीय पदाधिकारियों/ अतिथियों के बैठने के स्थान को चिन्हित करने एवं आवश्यक व्यवस्था करने का कार्य जिला जनसंपर्क कार्यालय जामताड़ा द्वारा किया जाएगा।जिला नाजिर ध्वज की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, राष्ट्रीय झंडा को नियमानुसार सम्मान से बंधने के लिए परिचारी प्रवर्ग जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वहीं माईक, वीडियो ग्राफर तथा कैमरा की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे।परेड के निरीक्षण हेतु जिप्सी की व्यवस्था समादेष्टा आईआरबी झुलुआ द्वारा कराई जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक जामताड़ा एवं परिचारी प्रवर अपनी देखरेख में इसे परेड के निरीक्षण हेतु सुसज्जित करेंगे।गांधी मैदान में एक मेडिकल टीम पुरुष एवं महिला चिकित्सक के साथ की प्रतिनियुक्ति असैनिक शल्य चिकित्सक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में पीने के पानी की व्यवस्था कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा की जाएगी। वहीं गांधी मैदान में अग्निशामक गाड़ी की व्यवस्था जिला अग्निशमन पदाधिकारी जामताड़ा करेंगे।गांधी मैदान, समाहरणालय एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके लिए आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था एवं राष्ट्रीय गान हेतु टीम का चयन अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी जामताड़ा के द्वारा किया जाएगा।मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान जामताड़ा में विद्यालयों कार्यालयों एवं संस्थाओं द्वारा सामाजिक विषयों पर गांधी मैदान में झांकी निकाली जाएगी। जिसमें आवासीय विद्यालय दुलाडीह, जामताड़ा, सर्व शिक्षा अभियान, जामताड़ा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जामताड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जामताड़ा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जामताड़ा प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा, समाज कल्याण विभाग जामताड़ा, आत्मा कार्यालय जामताड़ा, आपूर्ति विभाग जामताड़ा, पुलिस विभाग जामताड़ा एवं जेएसएलपीएस जामताड़ा, अंचल अधिकारी जामताड़ा एवं अंचल निरीक्षक जामताड़ा सभी झांकी वाहनों का नंबरिंग करते हुए क्रमानुसार कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था करेंगे।जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा झांकी हेतु वाहनों की व्यवस्था 25 जनवरी 2021 तक सभी संबंधित विभागों को गांधी मैदान में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।उपायुक्त ने झांकियों के सफल संचालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया| स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को 26 जनवरी के दिन मुख्य अतिथि द्वारा गांधी मैदान में सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए कार्यपालक दंडाधिकारी श्री प्रधान मांझी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीँ आवश्यक व्यवस्था करने हेतु नजारत उप समाहर्ता को निर्देश उपायुक्त ने दिया साथ ही कार्यक्रम के आमंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में कार्ड छपवाने एवं इसका वितरण सुनिश्चित करने हेतु नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया तथा यह सुनिश्चित करने हेतु कहा गया कि आमंत्रित महानुभावों को निर्धारित स्थान पर बैठने में कोई कठिनाई ना हो।उत्पाद अधीक्षक जामताड़ा को 26 जनवरी 2021 के दिन शराब की आपूर्ति बंद रखने की व्यवस्था करने हेतु निर्देश उपायुक्त ने दिया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कसाई खाने/ मांस मछली की बिक्री दुकानें बंद रहेगी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा एवं मिहिजाम इसका अनुपालन करेंगे। वहीं थाना प्रभारी जामताड़ा एवं मिहिजाम को अपने-अपने क्षेत्र में शराब की आपूर्ति बंद रखने एवं मांस मछली की बिक्री की दुकानों को बंद रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।सभी नव अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय में डिबेट काॅम्पिटीशन (उम्र सीमा की बाध्यता नहीं), पंचायत स्तर पर 15 जनवरी तक, प्रखंड स्तर पर 15 से 25 के बीच एवं जिला स्तर पर 25 जनवरी को आयोजित करने का निदेश दिया। जिसमें उत्कृष्ट पुस्तकालय एवं सफल प्रतियोगी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पेंटिंग, भाषण एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होंगे पेंटिंग, भाषण एवं क्वीज प्रतियोगिता, सिर्फ खेल-कूद का आयोजन नहीं होगा|इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी बंकर अज्यिंक देवीदास, उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आशा एक्का, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विकास तिर्की, नजारत उप समाहर्ता विजय केरकेट्टा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अभयशंकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा देवराम भगत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद उपाध्याय, परिचारी प्रवर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा रामाश्रय दास, प्राचार्य जेबीसी प्लस टू विद्यालय, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा, प्राचार्य आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय दुलाडीह, प्राचार्य सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल एवं डीएन एकेडमी निदेशक सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें