विजेता टीम चुकापानी के कैप्टन अर्जुन हेम्ब्रम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि बिलास मुर्मू |
ग्राम समाचार, दुमका । कठलिया पंचायत के सागबाड़ी गाँव के सुपार स्टार क्लब के द्वारा मंगलवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोहराय पर्व के अवसर पर किया गया। जिसका फाईनल मैच चुकापानी एफ सी रामपुर दुमका बनाम हेम्ब्रम स्टार दलाही के बीच खेला गया।जिसमें 02 गोल से चुकापानी एफ सी रामपुर ने जीत हासिल किया। खेल के मुख्य अतिथि झामुमो पंचायत अध्यक्ष बिलास मुर्मू ने विजेता टीम चुकापानी एफ सी रामपुर को नकद 25 हजार व उप विजेता हेम्ब्रम स्टार दलाही को 15 हजार राशि देकर सम्मानित किया। खेल की कमेंट्री कमिशनर मुर्मू व डॉ एस किस्कू ने किया। खिलाड़ियों व दर्शकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से स्थानीय युवतियों ने संताली गीतों पर ब्रेक डांस किया।इस मौके पर बिलास मुर्मू,ऐलाश मुर्मू,बेरेंटुस मुर्मू,परसुराम मरांडी,सुनील मुर्मू,फिरोज बास्की,राखिसल मुर्मू आदि सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
केसरीनाथ यादव, मसलिया (दुमका) ग्राम समाचार।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें